फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 25 हजार का इनामी राहुल मौर्य गिरफ्तार

Fri, 21 Mar 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने बुधवार रात को भिखरा मोड़ के पास से 25 हजार रुपये के इनामी राहुल मौर्य को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा है। पुलिस गैंग के दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन




बिधूना कोतवाल रवि श्रीवास्तव, स्वाट टीम प्रभारी राजीव कुमार बुधवार रात को टीम के साथ बिधूना में वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर रात 11: 45 बजे के भिखरा मोड़ के पास घेराबंदी की गई। इसमें कानपुर नगर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के माधवपुरम आईआईटी सोसाइटी निवासी राहुल उर्फ अंकित मौर्य को गिरफ्तार किया गया।
कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल मौर्य गैंग के साथ औरैया, कन्नौज व आसपास के जिलों में कार से बकरी चोरी करने की घटना व लूटपाट को अंजाम देता था। आरोपियों ने बेला थाना क्षेत्र के पिपरौली शिव में भी बकरी चोरी का प्रयास किया था। बेला थाना पुलिस की ओर से राहुल, उसके साथी रिजवान व यूसुफ के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि राहुल 25 हजार रुपये का इनामी था। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें