फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधे हत्याकांड: पहली बार में ही विश्वासघात

Mon, 05 Jan 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह चालक की हत्या कर बोलेरो कार लूट के मामले में पुलिस हत्यारोपी से कोसों दूर हैं। इस मामले में दूसरे कनटेनर चालक ने क्लीनर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया है। साथ ही यह रहस्योद्घाटन हुआ कि मृतक चालक ने ही अपने विश्वास पर हत्यारोपी को क्लीनर बनाया था।
विज्ञापन


राजस्थान के माधवपुर थाना के ग्राम निमली खुर्द निवासी राधे गुर्जर (45) पुत्र रुद्धा गुर्जर ने कभी नहीं सोचा होगा कि जिसे वह कनटेनर चलाना सिखाने जा रहा है।

वहीं क्लीनर उसे मौत के घाट उतार देगा। गाड़ी सीखने की बात कहकर कनटेनर का क्लीनर कौन बना, यह न ही ट्रांसपोर्ट मालिक को मालूम है और न ही मृतक के परिजनों को।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराने वाले दूसरे कनटेनर चालक ने बताया कि घटना वाली रात में मृतक राधे ने उससे कहा था कि अब उसे एक और साथी मिल गया है, जो उसका सहयोग करेगा।
  
गाजीपुर के  तिलडगियानिवासी दूसरे कनटेनर चालक सुभाष भारद्वाज ने रिपोर्ट में बताया है कि एक कनटेनर लेकर वह स्वयं और दूसरे कनटेनर से राजस्थान के माधवपुर थाना के ग्राम निमली खुर्द निवासी राधे गुर्जर तीन दिन पूर्व ट्रक संख्या आर.जे 14 जी.डी 1650 से अज्ञात क्लीनर के साथ हरिद्वार से पटना जा रहे थे।

आरोप लगाया कि शुक्रवार रात दोनों लोग हाइवे रोड पर मामा होटल पर खाने खाने के बाद अपने-अपने ट्रक में सो गए। इसके बाद चालक राध की उसके ही कनटेनर क्लीनर ने हत्या कर दी और बोेलेरो लूटकर फरार हो गया। वारदात को 24 घंट बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें