फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिताओं में बिधूना का दबदबा

Wed, 10 Feb 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के जनता इंटर कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं निर्णायक मंडल से प्रतिभागियों के निर्णय सुरक्षित रखे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर बिधूना ब्लाक के राहुल कुमार, द्वितीय स्थान पर आलेाक कुमार अजीतमल रहे। वही तृतीय स्थान दुष्यंत रहें। वहीं 100 मीटर बालक वर्ग मेें दुष्यंत बिधूना प्रथम, विकास अछल्दा द्वितीय, मोनू अजीतमल तृतीय स्थान पर रहे । 200 मीटर बालक वर्ग में बिधूना के राहुल प्रथम, अछल्दा के विकास द्वितीय तथा अजीतमल के आलोक तृतीय स्थान पर रहे ।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ मेें बिधूना की सादिया प्रथम अजीतमल की प्रियंका द्वितीय तथा भाग्यनगर की कामनी तृतीय स्थान पर रही । 100 मीटर में बिधूना की शिवानी प्रथम, बिधूना की सादिया द्वितीय तथा भाग्यनगर की कामिनी तृतीय स्थान पर रही । 200 मीटर में बिधूना की सादिया प्रथम, सहार की वर्षा द्वितीय तथा तीसरे स्थान पर भी सहार की अलका रही ।

इसी क्रम में प्राथमिक स्तर पर कबडडी प्रतियोगिता में अजीतमल प्रथम तथा एरवाकटरा दूसरे स्थान पर रहा । जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में अछल्दा ब्लाक प्रथम, सहार द्वितीय स्थान पर रहा । इन प्रतियोगिताओं के अलावा प्रतिभागियों पीटी का बेहतरीन प्रदर्शन किया। लंबी तथा ऊंचीकूद की भी प्रतियोगिता भी संपन्न हुई।
विज्ञापन


निर्णाणक मंडल में होशियार सिंह राजपूत, मनीष मिश्रा रेफरी, इंद्रपाल सिंह, अमित दुबे, हरभूषण सिंह, पंकज, राघवेंद्र सिह, कैाशल किशेार दीक्षित ने प्रतिभागियों के प्रर्दशन का निर्णय लिया। कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी एके सिंह ने बताया कि गुरुवार को समापन कार्यक्रम के दौरान सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें