फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दिवस व स्थानों की पहचान वाले प्रश्नों ने उलझाया

Thu, 11 Jun 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-25- दिबियापुर में परीक्षा केंद्र के बाहर फफूंद रोड पर लगा वाहन का जाम। संवाद
विज्ञापन
औरैया। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा बुधवार को तीसरे दिन भी 10 केंद्र पर दो पालियों में परीक्षा संपन्न हुई। अंतिम दिन अभ्यर्थियों को दिवस व स्थानों की पहचान वाले प्रश्नों ने खूब उलझाया।
विज्ञापन

वहीं, विज्ञान के प्रश्न भी कठिन रहे। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थी जाम के झाम में भी फंसे। किसी तरह वो अपने घर के लिए रवाना हुए।
तीसरे दिन भी जिले के अजीतमल, औरैया, मुरादगंज व दिबियापुर के केंद्रों पर सुबह से ही पुलिस का पहरा रहा। सुबह की पाली में समय से पहुंचे अभ्यर्थियों की बारी-बारी गहन चेकिंग की गई। मेटल डिटेक्टर से जांच व बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद अभ्यर्थी केंद्र के अंदर दाखिल हुए।
किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसके लिए जिले के प्रशासनिक अधिकारी केंद्रों का जायजा लेते रहे। अभ्यर्थी व उनके अभिभावकों के लिए प्रत्येक केंद्र के बाहर निकायों की ओर से पानी की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही पुलिस बल भीड़ को व्यवस्था करने में जुटा रहा।
विज्ञापन

पेपर छूटने के बाद अभ्यर्थी एक-दूसरे के प्रश्न पत्र से खुद का प्रश्न पत्र मिलाते हुए नजर आएं। जल महोत्सव 2026 का आयोजन किस विभाग/मंत्रालय द्वारा किया गया था, इस पर प्रश्न में अभ्यर्थी विभाग और मंत्रालय में असमंजस की स्थिति में रहे। इसी तरह स्पेस नीडल किस शहर में स्थित प्रश्न ने अभ्यर्थियों को झकाया। वहीं दो घंटे के पेपर में सवालों में उलझने के बाद अभ्यर्थी जाम में भी उलझे। बसों और ट्रेनों में इस दौरान अच्छी खासी भीड़ रही। ज्यादातर अभ्यर्थियों को खड़े होकर ही सफर करना पड़ा।

बोले अभ्यर्थी-ट्रेनों में रही भारी भीड़
जालौन से परीक्षा देने के लिए आए थे। ट्रेन में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि पैर रखना मुश्किल था। प्रश्न पत्र में स्थानों की पहचान को लेकर आए प्रश्न कठिन रहे हैं।
-अश्वनी पाल
जालौन से आए थे। दिवस विशेष और विज्ञान के प्रश्न कठिन रहे हैं, होमगार्ड के प्रश्न पत्र से पुलिस भर्ती की परीक्षा आसान रही। उधर, परीक्षा के बाद जाम लगा रहा।
-रमाकांत

तीसरे दिन 1868 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
बुधवार को सुबह की पाली में पंजीकृत 4320 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3403 ने परीक्षा दी। जबकि 917 अनुपस्थित रहे। वहीं दोपहर की पाली में पंजीकृत 4320 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3369 ने परीक्षा दी। जबकि 951 अनुपस्थित रहे। कुल पंजीकृत 8640 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1868 अभ्यर्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दी।

-
सभी 10 केंद्रों पर तीसरे पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा विधिवत संपन्न हुई है। किसी तरह की शिकायत सामने नहीं आई है। कंट्रोल रूम से नजर रखी गई है।-प्रदीप कुमार मौर्या, डीआईओएस

फोटो-25- दिबियापुर में परीक्षा केंद्र के बाहर फफूंद रोड पर लगा वाहन का जाम। संवाद

फोटो-25- दिबियापुर में परीक्षा केंद्र के बाहर फफूंद रोड पर लगा वाहन का जाम। संवाद

फोटो-25- दिबियापुर में परीक्षा केंद्र के बाहर फफूंद रोड पर लगा वाहन का जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें