फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की जांच पर गुणवत्ता की मोहर

Tue, 12 Mar 2019 12:10 AM IST
AJAY AJAY जिला अस्पताल की जांच पर गुणवत्ता की मोहर
विज्ञापन
काम करते स्वास्थ्यकर्मी। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया। जिला अस्पताल में अब ब्लड, यूरिन और अन्य बीमारियों की जांच के लिए मरीजों को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। मरीजों की जेब भी हल्की होने से बच जाएगी। जिला अस्पताल में संचालित जांच लैब को आईएसओ टीम ने उत्कृष्ट लैब का प्रमाण पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल औरैया में संचालित लैब में मशीनों के माध्यम से जांचों का निरीक्षण करने पहुंची आईएसओ टीम ने उत्कृष्ट लैब का होने का प्रमाण पत्र जारी किया है। कानपुर मंडल में कानपुर नगर के अलावा औरैया जिला अस्पताल में संचालित लैब को आईएसओ का प्रमाण पत्र जारी हुआ है। अहम बात यह है कि अस्पताल के बाहर मौजूद पैथॅालाजी पर हजारों रुपये में होने वाली यह जांचे जिला अस्पताल में पूरी तरह से निशुल्क की जाएंगी। आईएसओ की ओर से इस लैब को प्रमाण पत्र जारी करने से, जांच रिपोर्ट भी प्रमाणिकता के दायरे में होगी। जिससे बीमारी की हालत में जांच के नाम पर गरीबों की जेब पर पड़ने वाला भार पूरी तरह से दूर हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें