फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पांच हजार ई-रिक्शा व ऑटो का क्यूआर कोड जारी

Thu, 11 Sep 2025 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जनपद में पंजीकृत 5000 ई-रिक्शा व ऑटो का पंजीकरण के बाद क्यूआर कोड जारी हो चुके हैं। अभी करीब एक हजार वाहन शेष है। अब पुलिस थाने वार जाकर क्यूआर कोड वाहनों पर चस्पा किए जा रहे हैं। इसके बाद अन्य व्यवसायिक वाहनों काे दर्ज कर कोड जारी होगा।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से क्यूआर कोड जारी करने का अभियान 27 जून को सदर कोतवाली से शुरू हुआ था। इसके बाद थाना पुलिस ने भी क्षेत्र के इन वाहनों को रोक कर पंजीकरण किया। इसके बाद क्यूआर कोड जारी कर उनके वाहनों में चस्पा करना शुरू किया था। यातायात पुलिस की माने तो अभी तक 5000 ई-रिक्शा व ऑटो का कोड जारी हो चुका है। गुरुवार को अछल्दा में यातायात पुलिस पहुंची। यहां अभियान के तहत वाहनों को रोक कर उनका कोड जारी किया। यातायात सीओ सृष्टि सिंह ने बताया कि अभियान अब थाने स्तर पर चल रहा है। अधिकांश ई-रिक्शा व ऑटो में क्यूआर कोड लगाए जा चुके हैं। अन्य व्यवसायिक वाहनों के भी क्यूआर कोड लगाने के पुलिस कर्मी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें