बिधूना (औरैया)। हैदराबाद में बलात्कार जैसी घटना को अंजाम देकर जला देने की घटना के विरोध में नगर के भगत सिंह चौराहे पर एक सैकड़ा से अधिक युवाओं ने तेलंगाना सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए जिससे समाज में ऐसी कोई घटना न घट सके।
नगर के भगत सिंह चौराहे पर देर रात नगर के मोहित भदौरिया, अन्नु सेंगर, अमन चौहान, प्रशान्त चौहान, सिंटू तोमर, शनि भदौरिया, विशाल सेंगर, शिवा तिवारी समेत सैकड़ों युवाओं ने इस घटना के विरोध में गुरुवार को नगर के भगत सिंह चौराहे पर देर रात युवाओं ने तेलंगाना सरकार का पुतला फूंक कर विरोध-प्रदर्शन किया। युवाओं में एक ही सुर में कहा कि ऐसी घटना को अंजाम देने वालों को सिर्फ फांसी की सजा दी जाए, जिससे हमारे समाज में पनप रहे कुरीतियां भी दूर हो सके।