सौंथरा अड्डा से सहायल तक जर्जर मार्ग ।
- फोटो : सौंथरा अड्डा से सहायल तक जर्जर मार्ग ।
सहायल। सौंथरा अड्डा से सहायल मार्ग होकर पूर्वा वक्सा गांव तक लिंक मार्ग इन दिनों जर्जर है। मार्ग की मरम्मत न होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक और साइकिल सवारों को हो रही है।
सहार विकास खंड के सौंथरा अड्डा से शुरू होने वाला यह मार्ग पूरी तरह से उखड़ चुका है। इससे जगह-जगह गड्ढे व गिट्टी उखड़ी पड़ी है। छोटे वाहनों को निकलने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। राहगीर आए दिन गिरकर घायल होते हैं। इस मार्ग से शिवगंज, भिखनी पूर्वा, सौंथरा, सबलपुर आदि गांव जुड़ते हैं।
इससे इस मार्ग पर प्रतिदिन पांच सौ अधिक लोगों का आवागमन होता है। ग्रामीण रमेश यादव, शिवम यादव, सिद्धगोपाल यादव ने बताया कि यह मार्ग करीब 10 वर्षों से खराब पड़ा है। करीब आठ सौ मीटर तक तो बिल्कुल ही जर्जर हो चुका है। बताया कि यह मार्ग मंडी समिति के अंतर्गत आता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।