फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी देख रहीं दो महिलाओं के पर्स चोरी

विज्ञापन
कोतवाली में पुलिस को घटना की जानकारी देती पीड़िता मनोरमा व शालिनी (हाथ में थैला लिए हुए) ।संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। नुमाइश मैदान पर लगी प्रदर्शनी देखने आईं दो महिलाओं के पर्स चोरी हो गए। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान एक महिला का खाली पर्स बरामद किया। तो वहीं संदिग्ध दिखी दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

दिबियापुर निवासी मनोरमा पत्नी योगेंद्र कुमार व अधावा की मढै़या निवासी शालिनी पत्नी श्याम जी मंगलवार की दोपहर तिलक नगर स्थित पुराना नुमाइश मैदान में प्रदर्शनी देख रही थी। तभी किसी ने उन दोनों के पर्स गायब कर दिए। जब महिलाओं ने सामान खरीदने के बाद रुपये देने के लिए पर्स निकालना चाहा तो दोनों के पर्स गायब थे। दोनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने प्रदर्शनी परिसर में इधर-उधर जांच पड़ताल की। परिसर में उन्हें एक पर्स पड़ा मिला। जिसमें मनोरमा का आधार कार्ड, वोटर कार्ड रखे मिले। मनोरमा के मुताबिक पर्स में एक हजार रुपये थे, जो गायब हैं।
विज्ञापन

वहीं शालिनी ने बताया कि उनके पर्स में भी 300 रुपये थे। इस दौरान पुलिस ने परिसर में संदिग्ध दिख रहीं दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें