फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जनता का रुझान सपा के पक्ष मेंः शिवपाल

विज्ञापन
फोटो-28-मृतक के परिजनाें को ढांढस बंधाते राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव। स्रोत:पार्टी
विज्ञापन
औरैया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार को जनपद पहुंचे। अनंतराम टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनता का रुझान समाजवादी पार्टी के पक्ष में है।
विज्ञापन


औरैया में शिवपाल सिंह यादव सपा नेता राजेंद्र सिंह दोहरे के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने राजेंद्र सिंह दोहरे के दिवंगत पुत्र हर्षवर्धन के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए मृतक पुत्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। फिर शिवपाल सिंह यादव जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दीपू सिंह के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। वहां उन्होंने पार्टी के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लंबी राजनीतिक चर्चा की
। इस दौरान 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर खास मंथन किया गया। शिवपाल सिंह यादव ने विश्वास जताते हुए कहा कि जनता का रुझान समाजवादी पार्टी के पक्ष में है और आगामी 2027 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सपा की सरकार बनेगी। बैठकों को पूरा करने के बाद सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का काफिला कानपुर देहात की ओर रवाना हो गया। इस दौरान सांसद जितेंद्र सिंह दोहरे, जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, राजेश सिंह कुशवाह, ओमप्रकाश ओझा, बृजराज गुर्जर, धीरेंद्र दोहरे, संजीव यादव, राजनारायण बघेल व कमलेश तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें