फोटो-19-समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी व बीएलओ।संवाद
अजीतमल। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के तहत जनपद में मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन आज किया जाएगा।
इसको लेकर तहसील सभागार में एसडीएम निखिल राजपूत ने सभी बीएलओ के साथ बैठक कर समीक्षा की।
बैठक में अधिकारियों ने बीएलओ को अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में उपस्थित रहकर सूची का निरीक्षण कराने, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्र नामों के विलोपन में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने बताया कि अनंतिम मतदाता सूची का निरीक्षण 24 से 30 दिसंबर तक कराया जाएगा। इस अवधि में एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाता एवं छूटे हुए पात्र नागरिक प्रपत्र-दो के माध्यम से नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसंबर से छह जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा। छह फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। (संवाद)