फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 800 मीटर दौड़ में संस्कृति व निखिल अव्वल

Tue, 23 Dec 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-13-प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से सोमवार को दो दिवसीय विधायक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में संस्कृति व बालक वर्ग में निखिल पहले स्थान पर रहे। प्रतियोगिता वीजीएम महाविद्यालय में कराई गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम अजय आनंद वर्मा ने किया। इस दौरान सब जूनियर वर्ग (अंडर 18) जूनियर वर्ग (20) व सीनियर वर्ग (20 से अधिक) की बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में संस्कृति पहले, द्वितीय मोहिनी व यशस्वी धनगर तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में निखिल पहले, आर्यन दूसरे व उत्कर्ष कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में यशस्वी पहले, मोहिनी दूसरे व यशस्वी धनगर तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रिंस प्रथम, सत्यम द्वितीय व लकी तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी बालक सब जूनियर वर्ग में ग्वारी की टीम विजेता व दिबियापुर उपविजेता रही।
विज्ञापन

वॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग में रामपुर विजेता व सीनियर उपविजेता फफूंद की टीम रही। वॉलीबॉल सब जूनियर बालक वर्ग में रामपुर विजेता व एनटीपीसी उप विजेता रही। विजेताओं को एसडीएम ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्राचार्य इकरार अहमद, नफीस अहमद, हरभूषण सिंह चौहान ,कृष्ण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें