फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंचौसी के देहात में जाने को लेकर शुरू हो गया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। नगर पंचायत कंचौसी को कानपुर देहात से जोड़ने को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विधायक से मिलकर प्रदेश सरकार से इस कदम को वापस लेने की बात कहकर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है। विधायक बिधूना विनय शाक्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि कंचौसी नगर पंचायत बनने के बाद भी इसे औरैया सीमा से ही जोड़े रखा जाए। औरैया से कंचौसी को हटाने से लोगों की भावनाएं आहत होने के साथ ही माती मुख्यालय के लिए लंबी दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन

18 दिसंबर को विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में कंचौसी का औरैया कानपुर देहात की सीमा का भौगोलिक उल्लेख किया है। बताया कि कंचौसी से दोनों जिला मुख्यालय तहसील ब्लॉक व थाने की दूरी में अंतर है। साथ ही औरैया के हिस्से में आने वाली कंचौसी की आबादी अधिक है। यहां प्लास्टिक सिटी, यूएम पावर प्लांट जैसी निर्माणधीन परियोजनाएं हैं। साथ ही रेलवे स्टेशन का बड़ा भू-भाग भी कानपुर देहात की सीमा में चला जाएगा। इस तरह के बदलाव से लोगों की भावनाएं आहत होंगी। कहा कि आबादी का बड़ा भाग कंचौसी को औरैया जिले से जोड़े जाने की सहमति दे चुका है। अगर इसमें किसी तरह का बदलाव किया जाएगा तो हर स्तर से विरोध किया जाएगा।
वहीं, विधायक के मीडिया प्रभारी नंदू शर्मा ने पत्र की कॉपी दिखाते हुए बताया कि विधायक शीघ्र ही मुख्यमंत्री से बात करेंगे। कंचौसी निवासी सतीश गुप्ता ने क्षेत्र के सांसद सुब्रत पाठक, जिलाधिकारी कानपुर देहात एवं पंचायती राज विभाग लखनऊ को मेल भेज कर कंचौसी का कानपुर देहात नगर पंचायत में गठन को गलत कहा है। इसे लोगों की भावनाओं के अनुसार करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें