ऐरवाकटरा (औरैया)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर प्राइवेट बस और ट्रक की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सैफई रेफर किया गया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के माइल संख्या 137 पर शुक्रवार को चार बजे सवारियों को लेकर दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस की टक्कर गुजरात से लकड़ी लेकर संडीला जा रहा ट्रक से हो गई। बस चालक दिलीप कुमार निवासी बिहार व परिचालक रंजीत, ट्रक चालक जियाउद्दीन व एक अन्य सवारी घायल हो गए। मौके पर पहुंची एक्सप्रेस वे सुरक्षा टीम व थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कारया। उमरैन चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि घायलों को सैफई रेफर किया गया है।