फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों ने तोड़े होर्डिंग्स, व्यापारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर बाजार होमगंज में सोमवार की रात नशे में धुत्त दो सिपाहियों ने खूब उत्पात मचाया। इन सिपाहियों ने दुकानों की होर्डिंग तोड़ दी। दुकानों के ऊपरी मंजिल पर रहने वाले व्यापारियों ने विरोध किया तो उनके साथ गालीगलौज की। इससे आक्रोशित दुकानदारों ने मंगलवार की सुबह सड़क पर धरना दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब एक घंटे बाद धरना खत्म हुआ। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।
मंगलवार की सुबह नशेबाज सिपाहियों द्वारा दुकानों की होर्डिंग तोड़ने की जानकारी मिलते ही दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दुकानदार सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। धरना स्थल पर मौजूद दुकानदार अपने हाथों में ‘गुजरी रात पिकेट ड्यूटी कहां पर थी, सदर बाजार खौफजदा भयावह, आतंक के साए में गुजरी रात, सदर बाजार में किसकी जिम्मेदारी बनती है, क्या ये सुनियोजित अपराध है’ आदि नारे लिखी हुई तख्तियां लिए थे।
धरने की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कोतवाली रामसहाय सिंह व निझाई चौकी इंचार्ज शैलेश पांडेय मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। धरने पर बैठे दुकानदार आरोपी नशेबाज सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
एसपी ने मामले की जांच करवाने और आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर लगभग एक घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। धरने के बाद व्यापारियों ने कार्रवाई किए जाने को लेकर कोतवाली पुलिस को शिकायतीपत्र सौंपा।
वहीं, एसपी सुनीति ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव को सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। धरना समाप्त होने के बाद पहुंचे सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने व्यापारियों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान सीओ के साथ पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दुकानों पर फटे लगे होर्डिंग्स के फोटो लिए।
धरने में यह लोग शामिल हुए
धरना देने वालों में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई के अलावा विपिन मित्तल, अमर विश्नोई, श्रीराम पुरवार, उमेश वर्मा, मनोज लोहिया, राम जी, अजीत सिंह, संजय वर्मा, हिमांशु विश्नोई, नितिन अग्रवाल, दिलीप सिंह, सतीश वर्मा, गोपाल वर्मा, राम आसरे सर्राफ, मनोज कुमार, प्रताप सिंह, अरुण कुमार, वीरेश कुमार, अरविंद माधव व मनोज वर्मा आदि शामिल रहे।
जिनके ऊपर सुरक्षा की जिम्मेदारी, वही नुकसान पहुंचा रहे
उद्योग व्यापार मंडल (श्याम बिहारी मिश्रा गुट) के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई ने बताया कि सदर बाजार में ड्यूटी पर तैनात दो सिपाहियों ने नशे की हालत में कई दुकानों पर लगे होर्डिंग तोड़ दिए। विरोध करने पर गालीगलौज की। उन्होंने कहा कि जिनके ऊपर सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही व्यापारियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें