फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल को टक्कर मारते हुए खड्ड में गिरा बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सहायल दिबियापुर मार्ग पर ग्राम खेरा के पास मंगलवार की शाम लगभग आठ पैदल राहगीर को टक्कर मारते हुए एक बाइक सवार खड्ड में गिर गया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को पुलिस सीएचसी सहार ले गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पैदल राहगीर को दिबियापुर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल राहगीर ग्राम खेरा निवासी भीखा पुत्र अपरवल है। भीखा दिबियापुर में सहायल रोड पर एक ट्रैक्टर गैरेज में काम करता है। वह शाम को गैरेज से ही वापस आ रहा था। बाइक सवार घायल की हालत गंभीर देखकर पुलिस एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी सहार ले गई। उसे सीएचसी सहार में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की शिनाख्त जेब मे मिले मोबाइल से परिजनों से बात करने के बाद संजीव (22) दलवीर सिंह निवासी दोवा एरवाकटरा औरैया के रूप में हुई है। दिबियापुर थाने के उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र के अनुसार मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें