फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा डीलर के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिधूना तहसील क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक ने सहार ब्लाक की ग्राम पंचायत पुर्वा दानशाह के कोटेदार के खिलाफ बेला थाने में तहरीर दी है। गुरुवार को पूर्ति विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण में कोटेदार के यहां स्टाक कम मिला था। खाद्यान्न की कालाबाजारी का मामला प्रकाश में आया था।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक बिधूना संतोष कुमार ने बताया कि शिकायत पर 18 मार्च को ग्राम पंचायत पुर्वा दानशाह के उचित दर विक्रेता कृष्ण लाल की दुकान पर राशन वितरण की जांच हुई थी। प्रधान के प्रतिनिधि मोहित अग्निहोत्री व ग्रामीणों की मौजूदगी में कोटेदार की दुकान का ताला खुलवाकर खाद्यान्न का सत्यापन किया गया। यहां 48 बोरी गेहूं, तीन बोरी में 23 किग्रा चीनी कम पाई गई।
स्टाक एवं ब्रिकी रजिस्टर मांगने पर उपलब्ध नहीं कराया गया। विभागीय साइट पर जाकर विवरण व अभिलेखों से मिलान किया गया। मार्च माह में पिछले दो माह सहित गेहूं, चावल, चना, मक्का अवशेष होना चाहिए जो स्टाक में नहीं मिला। डीलर पर कार्ड धारकों का अनाज कालाबाजारी करने का मामला प्रकाश में आया। प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामवासियों की उपस्थिति में पुर्वा रावत के उचित दर विक्रेता अरुण कुमार को बरामद अनाज सुपुर्द कर दिया गया व अग्रिम आदेश तक कार्ड धारकों को अनाज वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर राशन डीलर के खिलाफ शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक ने थाना बेला में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें