फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज लोभियों पर कार्रवाई की मांग पर सीओ दफ्तर पर धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोविंद नगर में एक माह पूर्व हुई विवाहिता की हत्या के मामले परिजनों ने पांच आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया। धरना प्रदर्शन कर सीओ दफ्तर के बाहर नारेबाजी की और औरैया-दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

गोविंद नगर निवासी गौरी मिश्रा पत्नी अनुज मिश्रा की 26 जुलाई को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के पिता राकेश त्रिवेदी ने दामाद समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले में पति समेत चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जबकि पांच लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे नाराज मृतका के भाई कानपुर देहात के थाना मंगलपुर निवासी संजय त्रिवेदी के साथ परिजनों व ग्रामीणों ने सीओ दफ्तर पहुंच हत्यारोपियों को फांसी दिलाने और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
औरैया-दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। क्राइम इंचार्ज निर्भय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन लोगों ने उनकी एक न सुनी। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बेवजह जाम न लगाने की अपील की। पीड़ित परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री गौरी की ससुरालीजनों ने हत्या कर दी थी। उन्होंने सुरक्षा की भी मां की। सीओ सिटी ने पीड़ितों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें