फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कॉम्प्लेक्स निर्माण के विरोध में दिया धरना

Mon, 19 Jan 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-32- धरना देते समिति के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
अटसू। नगर पंचायत में प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स निर्माण के खिलाफ मंडी बचाओ समिति व स्थानीय दुकानदारों का धरना-प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन ने व्यापारियों की बिना सहमति के मनमाने ढंग से निर्माण कार्य की योजना बना ली है। इससे उनकी आजीविका पर संकट खड़ा होगा।
व्यापारियों का आरोप है कि वर्षों से चल रही पारंपरिक सब्जी मंडी को हटाकर कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे दुकानें प्रभावित होंगी और व्यापार बाधित होगा। उनका कहना है कि अभी तक न तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था दी गई है और न ही व्यापारियों से चर्चा की गई। धरने में शामिल व्यापारियों अरविंद राजपूत, छोटेलाल कुशवाहा, सुनील कुमार राजपूत, राजू कश्यप, राम सिंह, आकाश चौधरी समेत कई लोगों ने धरना स्थल पर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक नगर पंचायत प्रशासन व्यापारी प्रतिनिधियों को बुलाकर बातचीत नहीं करता और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं निकालता है। तब तक धरना जारी रहेगा। व्यापारियों ने चेतावनी भी दी कि यदि उनकी अनदेखी की गई तो आंदोलन को बड़ा किया जाएगा।

चेयरमैन ने कहा, बने रहेंगे चबूतरे
इस धरने को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु गुप्ता ने बताया कि सब्जी मंडी में लगे पुराने टिनशेड को हटाकर नया आधुनिक कॉम्प्लेक्स बनाया जाना प्रस्तावित है। कांप्लेक्स जमीन से करीब 10 फीट ऊंचाई पर बनाया जाएगा। इसके नीचे पुराने पक्के चबूतरे बने रहेंगे, ताकि सब्जी मंडी पहले की तरह चलती रहे।
विज्ञापन

निर्माण कार्य तक सब्जी मंडी को अस्थायी रूप से मेला ग्राउंड में लगवाया जाएगा। इस प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में पारित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने सब्जी मंडी गेट व परिसर में अवैध तरीके से पेटियां रखी हुई हैं। वही लोग व्यापारियों को गुमराह करके विरोध करवा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें