फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़ के खिलाफ कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Mon, 19 Jan 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-16-जिला​धिकारी को ज्ञापन देते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
औरैया। जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसमें मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़ का विरोध किया गया। पदाधिकारियों ने इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़ का विरोध किया। साथ ही ऐतिहासिक संरचनाओं और मूर्तियों को सम्मानपूर्वक दोबारा स्थापित करने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान दिलीप तिवारी, प्रवीण गुप्ता, शोभित त्रिपाठी, गिरीश सिकरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें