गुरुवार की सुबह उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरौली शिव पहुंची प्रधानाध्यापिका विद्यावती ने बताया कि वह बुधवार को स्कूल बंद कराकर चली गईं थी। आज सुबह स्कूल के समय जब वह पहुंची तो कमरों का ताला टूटा था। रात में चोरों ने आफिस, रसोई घर, न्याय पंचायत संसाधन केंद्र, स्टाक रूम के ताले व कुंडी तोड़कर उसमें रखा एमडीएम चोरी कर लिया।
इसके पूर्व भी 30 दिसंबर की रात चोरों ने विद्यालय में चोरी की थी। प्रधानाध्यापिका व ग्राम प्रधान अजय कुमार ने थाने में तहरीर दी है।