फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी : कोहरे की वजह से देरी से पहुंची मेमू पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद मौसम ने करवट बदल ली है। कस्बे में सोमवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। कोहरे में ट्रेनें लेट हो जाने से यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने में परेशानियां हुई। सुबह से ही अछल्दा स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन

मौसम बदलने के बाद बीते दिनों से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। कोहरे के बीच से ट्रेनें लेट हुईं। ट्रेनों के लेट हो जाने से स्टेशन से जाने वाली ट्रेन समय से नहीं आई। इटावा, कानपुर की ओर से आने जाने वाली ट्रेनें लेट हुईं। यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।


कोहरे से ये ट्रेनें हुईं प्रभावित



कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए सवारी गाड़ी शुक्रवार सुबह 04180 इटावा कानपुर मेमू निर्धारित समय सुबह साढ़े पांच से 40 से 10 मिनट देरी से पहुंची व 04106 शिकोहाबाद कानपुर मेमू निर्धारित समय 7:20 से एक घंटे देरी से पहुंची व 04188 टूंडला कानपुर मेमू निर्धारित समय 9:34 से सवा दो घंटे देरी से 11:40 पर पहुंची। वहीं, इटावा जाने वाली सवारी गाड़ी 04185 फफूंद इटावा मेमू निर्धारित समय सुबह 4:20 से 10 मिनट देरी से पहुंची व 04159 कानपुर इटावा मेमू निर्धारित समय 8:50 से डेढ़ घंटे देरी से 10:20 पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें