बिधूना (औरैया)। मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस डीएम के न होने पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक एमपी सिंह व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में हुआ। जिसमें कुल 113 शिकायतों में मात्र एक का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। पुरानी लंबित पड़ी 55 शिकायतों का निस्तारण न होने पर एडीएम ने नाराजगी जताई।
एडीएम न्यायिक एमपी सिंह व एसपी सुनीति की मौजूदगी में राजस्व विभाग से 61 पुलिस विभाग 24, विद्युत विभाग 03 व अन्य विभागों से 23 शिकायत समेत कुल 113 शिकायतें आईं। जिसमें एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस के मौके पर एडीएम न्यायिक एमपी सिंह ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों को सबंधित आधिकारी मौके पर जाकर निस्तारण करें, जिससे फरियादी तहसील दिवस में बार-बार चक्कर न लगाएं। एसपी सुनीति ने शिकायतें सुनकर शिकायतों का मौके पर जाकर जल्द से जल्द निस्तारण करने की बात कही। मौके पर थानाध्यक्षों से कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं पर अमल करें। अगर छोटी घटना को रोक लिया गया तो बड़ी घटना नहीं हो सकती हैं।
इस मौके पर सीएमओ को एके राय, डीएफओ सुंद्रेश कुमार, एसडीएम रमापति, तहसीलदार गौतम सिंह आदि व पुलिस विभाग से क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह, राजदेव प्रजापति, विनोद कुमार श्ुाक्ला, आदि लोग मौजूद रहे।