फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस महकमे से खत्म की गईं होमगार्डों की 84 ड्यूटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शासन के आदेश के बाद जिले भर में होमगार्डों की पांच माह की ड्यूटी पर पलीता लग गया है। इसके चलते पूरे साल में होमगार्डों की 84 ड्यूटी कम कर दी गईं हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों के अनुसार जरूरत के मुताबिक पुलिस कर्मी उनके पास उपलब्ध हैं। ऐसे में क्राइम कंट्रोल तो वह पूरी तरह से नियंत्रित कर लेंगे, जबकि ट्रैफिक के नियंत्रण को लेकर मामूली दिक्कत हो सकती है। फिलहाल शासन का आदेश आते ही एसपी ने उक्त ड्यूटी खत्म करने का तत्काल प्रभाव से आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख चौराहों, डीएम, एसपी व कचहरी के अलावा मेला व दशहरा आदि में पुलिस आरक्षी के रूप में व्यवस्था संभालने को तैनात किए जाने वाले जिले के होमगार्डों की 84 ड्यूटियां शासन का आदेश मिलते ही तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं हैं। इससे होमगार्डों में असंतोष पनपता दिख रहा है। शासन की ओर से पिछले दिनों होमगार्डों को पांच सौ रुपये से बढ़ाकर प्रति ड्यूटी 672 रुपये कर दी गई थी। शासन के इस आदेश के आते ही होमगार्डों के चेहरों पर रौनक दिखाई देने लगी थी लेकिन 25 हजार होमगार्ड हटाए जाने के फरमान ने उनकी खुशियों पर पल भर में पलीता लगाते हुए उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। उधर आदेश आते ही एसपी सुनीति ने तत्काल प्रभाव से जिले के हिस्से में आईं 84 ड्यूटियों को खत्म करने का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के होते ही बुधवार 16 अक्तूबर से उक्त आदेश का अनुपालन दिखाई देने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें