फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्राईवेट जांच में दो पाए गए डेंगू पाॅजिटिव, एक युवक की बुखार से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। डेंगू का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता ही जा रही है। प्राइवेट जांच करा रहे मरीजों में यह देखा जा रहा है। स्वास्थ्य महकमा भले ही स्वयं की कराई गई जांचों में गुरुवार को एक भी डेंगू से ग्रसित मरीज न मिलने का दावा कर रहा हो, लेकिन मरीज निकल रहे हैं। फफूंद क्षेत्र निवासी बुखार से ग्रसित दो मरीजों को परिजनों की ओर से प्राईवेट जांच में डेंगू पाॅजिटिव बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर रुरुकला में एक सप्ताह से बुखार से ग्रसित चल रहे 25 वर्षीय युवा ने दम तोड़ दिया।
फफूंद कस्बा में मच्छर जनित रोगों को लेकर फागिंग कराई गई। बुधवार को सामने आए डेंगू के दो मरीज तैयारी को आइना दिखा रहे हैं। बुखार से ग्रसित कस्बा के वार्ड कटरा हेमनाथ निवासी सभासद अशोक कुमार व मोहल्ला जोगियान निवासी इकरा पुत्री खालिद (22) प्राईवेट जांच में डेंगू पाॅजिटिव पाए गए। दोनों का भाग्यनगर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिधूना तहसील क्षेत्र के गांव रुरुकला में एक युवक की बुखार से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। रुरुकला निवासी रिशु चौहान (25) आगरा में रहकर ट्रक चलाता था। एक सप्ताह पहले बुखार आने पर वह घर लौटा। परिजनों ने बताया कि बिधूना में प्राइवेट अस्पताल में पिछले दो दिनों से वह भर्ती था। गुरुवार तड़के हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे सैफई ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएचसी अछल्दा के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक को बुखार आ रहा था। जांच में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें