फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वरिष्ठ संवर्ग लाइफ मैराथन में प्रधानाचार्य नरेंद्र प्रथम

Tue, 24 Jun 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
पुरस्कार के साथ विजेता। - फोटो : पुरस्कार के साथ विजेता।
विज्ञापन
दिबियापुर। गेल गांव परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में लाइफ मैराथन का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ संवर्ग लाइफ मैराथन में प्रधानाचार्य नरेंद्र प्रथम रहे। विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ गेल के ईडी अजय त्रिपाठी ने धावक-धाविकाओं को फ्लैग दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश और भौतिकता की चकाचौंध में हम सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना पड़ेगा।
प्रतियोगिता में जीते हुए धावकों को मेडल, गेल का प्रतीकात्मक चिह्न व बैग देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में वरिष्ठ नागरिक संवर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर के प्रधानाचार्य नरेंद्र मिश्रा प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें