फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से प्रधान व साथी घायल

Fri, 03 Mar 2017 11:51 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
कोतवाली मेें खड़ी घटना को अंजाम देने वाली कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के तहत गांव चिरूहली के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रधान व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे मेें ले लिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव दासपुर निवासी प्रधान गोविंद पुत्र रघुवर दयाल शुक्रवार सुबह गांव के श्याम बाबू (37) पुत्र साहबलाल के साथ बाइक से औरैया आ रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव चिरूहली के पास इटावा की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। कार व बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी।

मौके पर मौजूद लोगों ने कार को घेर लिया। कार सवारों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाली कार को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में कोतवाल ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है। घटना की तहरीर मिलते ही मामला दर्ज किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें