फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Fri, 03 Mar 2017 12:15 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
टीचर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी स्थित प्राथमिक स्कूल में तैनात सहायक शिक्षिका ने हेडमास्टर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि हेडमास्टर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। शिक्षिका ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। प्राथमिक विद्यालय सिकरोड़ी में तैनात शिक्षिका जुलेखा बानो ने शिकायती पत्र में बताया कि विद्यालय के हेडमास्टर पंकज चतुर्वेदी बीते एक माह से उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उसने नौ फरवरी को अजीतमल कोतवाली में शिकायती पत्र दिया था।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने स्कूल पहुंचकर हेडमास्टर को समझाया। उसके बाद से हेडमास्टर आए दिन उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे। गुरुवार को हेड मास्टर पंकज चतुर्वेदी ने बच्चों से कह दिया कि वह तीन दिन अवकाश पर जा रहे हैं। तीन दिन विद्यालय बंद रहेगा। जबकि वह स्कूल खोलने के लिये तैयार थीं। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच कर बीएसए को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें