फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शून्य नामांकन वाले विद्यालयों पर कार्रवाई की तैयारी

Fri, 24 Apr 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। शासन की प्राथमिकता वाले इस अभियान में लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों पर अब बीईओ प्रवीण कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने ब्लॉक के 37 विद्यालयों में नवीन नामांकन शून्य मिलने पर प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चले प्रथम चरण के अभियान के बावजूद कई विद्यालयों के पोर्टल पर एक भी नया नामांकन दर्ज नहीं हुआ। विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार, कंपोजिट विद्यालय अछल्दा ग्रामीण, भैसोल, छछुंद, ददूसराय, दखनाइ, दसेरा, ग्वारी, कमारा, मकरंदपुर, पूरनपुर, सुभानपुर व प्राथमिक विद्यालय तेजपुर अड्डा, एलपी, अंधियारी, बैसोली, भिटारी, भूरेपुर, बीसरमउ, झिंगुरियापुर, कासिम नगर, नगरिया, पदमपुरा, पुरवा भूपत, पुरवा चंदनमन,पुरवा देवी, पुरवा फकीरे, पुरवा मदा, पुरवा भदौरिया, रामपुर वैश्य, सैनपुर, सुंदरपुर भसोरा, तुरुकपुर, यूपीएस विद्यालय भाईपूरा, घसारा, नगला महातिया, पैतुआ तथा रुरुकलां में अब तक पोर्टल पर जीरो रजिस्ट्रेशन दर्ज है। बीईओ ने बताया कि इन विद्यालयों में नवीन नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें पोर्टल पर दर्ज कराए जाने के लिए नोटिस जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें