फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: योगी की दूसरी चुनावी जनसभा की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। लोकसभा चुनाव को लेकर औरैया से इटावा व कन्नौज दोनों लोकसभा सीटों पर जीत का रास्ता काफी कुछ आसान होता है। इसे देखते हुए भाजपा की निगाहें जिले पर टिकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा के बाद अब चार मई को दूसरी की तैयारी बिधूना में शुरू की गई है।
चुनावी पारा अब बढ़ने लगा है। जनता का रुख अपनी पार्टी की ओर करने के लिए जनसभा से लेकर जनसंपर्क तेज हैं। भाजपा की जोर आजमाइश को इसी से ही भांपा जा सकता है कि पिछले दिनों 27 अप्रैल को इटावा लोकसभा सीट के लिए अजीतमल में जनसभा की, और अब बिधूना स्थित तहसील मैदान से कन्नौज के मतदाताओं को साधने की तैयारी बनाई गई हैं।
विज्ञापन

पार्टी के फायरब्रांड नेता की जिले में दो जनसभाएं बहुत कुछ इशारा कर रहीं हैं। चुनावी जानकार भी इसे बड़े परिपेक्ष्य के तौर पर देख रहे हैं। सीएम के चार मई के संभावित कार्यक्रम को लेकर उपजिलाधिकारी हरिश्चन्द्र, क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार सिंह व भरत पासवान ने मंगलवार को बिधूना तहसील के पीछे बने हेलीपैड व जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी हरिश्चन्द्र ने निरीक्षण के दौरान हेलीपैड से कुछ दूरी पर कूड़े की सफाई के लिए नगर पंचायत प्रशासन को दिशा निर्देश दिए। सभा में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था को लेकर स्थान चयन किया। एसडीएम हरिश्चन्द्र ने बताया कि अभी कोई लिखित आदेश नहीं आया हैं। अचानक कार्यक्रम हो इसके लिए पहले से तैयारी शुरू की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें