फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की तैयारी, खूब चढ़ी सवारी

Sat, 29 Aug 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए किए गए प्रयास भीड़ की तुलना में नाकाफी दिखाई दिए। हर रूटों पर बसों की विशेष व्यवस्था किए जाने के बावजूद यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



वहीं भीषण धूप में डिपो परिसर में बैठने की समुचित व्यवस्था न होने से यात्रियों को इधर-उधर दुकानों पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते देखा गया। अमर उजाला टीम ने जब इसकी पड़ताल की तो रोडवेज डिपो की स्थित कुछ यों नजर आई।


रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए बहनों की भीड़ बसों के इंतजार में डिपो परिसर के बाहर एकत्रित दिखाई दी। गंतव्य तक जाने के लिए बसों के मौके पर न मिलने से उन्हें भीषण धूप में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

फोटो28एयूआरपी10- डिपो परिसर में पड़ी टूटी फूटी कुर्सियों पर बैठे व सोते यात्री।



औरैया डिपो परिसर में यात्रियों के बैठने को समुचित व्यवस्था न होने के कारण बाहर जाने वाले लोग बसों का इंतजार करते करते किनारे पड़ी कुर्सियों पर सुस्ताने को बैठ गए। वहीं बाहर से आकर गंतव्य को जाने वाले कुछ लोग तो बस का इंतजार करते करते कुर्सियों पर ही सोते दिखे।

 
रक्षाबंधन पर्व पर भाई को राखी बांधने के लिए बहनों का उतावलापन डिपो परिसर के बाहर बस पकड़ने के दौरान साफ झलक रहा था। छोटे-छोटे बच्चों के साथ डिपो से बाहर निकल चुकी बस को पकड़ने के लिए तेज कदमों से चलते दिखाई दीं।


 
औरैया डिपो से जुड़े सभी केंद्रों को बसों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। ऐसा कोई भी रूट नहीं छोड़ा गया है, जिस पर एक या दो बसों न लगाई गई हो। हालांकि सवारियां बहुतायत की संख्या में निकल रही हैं। इसके लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। अनिल सक्ेसना, सीनियर फोरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें