फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर की विरासत संभाल रहीं प्रेमिना दूसरी बार बनी उमरी की प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। ससुर मुन्ना पाल की विरासत संभाल रहीं आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल की भतिज बहू प्रेमिना एक बार फिर से उमरी ग्राम पंचायत की प्रधान बनी हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में विकास के दम पर उन्होंने दोबारा चुनाव जीता है।
विज्ञापन

आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के बड़े भाई मुन्ना पाल पहली बार वर्ष 2001 में उमरी के प्रधान चुने गए थे। 2005 में उन्होंने पुत्री शिल्पी पाल को मैदान में उतारा और प्रधान बनाया।
2015 में उनकी पुत्र आसू पाल की पत्नी प्रेमिना प्रधानी के लिए मैदान में उतरीं और चुनाव जीतीं। अबकी बार फिर से वह चुनाव मैदान में थीं। इस बार 1205 वोट पाकर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी कुलदीप को 804 मत ही मिले। प्रेमिना ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पंचायत का विकास होगी। वह परास्नातक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें