बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के सबहद कटरा गांव में सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सबहद कटरा गांव निवासी राहुल कुमार ने बताया कि पत्नी अमृता (28) गर्भवती थी और कई दिनों से बीमार चल रही थी। सोमवार सुबह करीब आठ बजे उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गई। गांव की आशा की मदद से सीएचसी बिधूना लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी के डॉ. विकास मिश्रा ने बताया कि महिला मृत अवस्था में अस्पताल लाई गई थी। सूचना पर बिधूना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पति ने अमृता के मायके पक्ष को सूचना दी। बताया कि अमृता के पिता पदम सिंह की मौत 10 फरवरी को हुई थी। तभी वह परेशान भी थी। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।