क्षेत्र के ग्राम हविलिया में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को कथा वाचक आचार्य रजनीश जी ने भगवान कृष्ण की लीला का मार्मिक चित्रण सुनाया। इस दौरान कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही।
साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन कथा सुनाते हुए आचार्य पं.रजनीश ने भगवान कृष्ण की लीला का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि कलियुग केवल नाम अधारा... व्याख्यान सुनाया। कहा कि कलियुग में केवल भगवान का नाम लेने से ही प्राणियों के दुख दूर हो सकते हैं।
सच्चे मन से भगवान का नाम लेकर प्रकृति के प्राणियों की रक्षा करना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है। 22 फरवरी प्रसाद वितरण व भंडारा होगा। कार्यक्रम में चमन तिवारी, आमोद कुमार, सुशील, कमलेश त्रिपाठी आदि शामिल रहे।