फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वाहन के पैदल रवाना करने पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
फोटो 19 एयूआरपी 05- शेल्टर होम से जाता शेर सिंह का परिवार - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। हैदराबाद से आए एक परिवार को तहसील प्रशासन ने गयादीन महाविद्यालय के शेल्टर होम में रखा था। परिवार को ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने राशन किट देकर पैदल घर के लिए रवाना कर दिया। सूचना पर तहसील प्रशासन ने भगत सिंह चौराहे पर रोककर बस से गंतव्य के लिए भेजा। एसडीएम राशिद अली ने ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से बात कर नायब तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

हैदराबाद से शेर सिंह पत्नी सुमन व बच्चों समेत बिधूना आया था। मंगलवार को वह शेल्टर होम से सहायल रोड अबाबर स्थित घर जा रहा था। जानकारी पर एसडीएम राशिद अली, तहसीलदार गौतम सिंह, नायब तहसीलदार अभिनय वर्मा व क्षेत्राधिकारी मुकेश सिंह ने भगत सिंह चौराहे पर शेरसिंह को रोक लिया। शेरसिंह ने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वाहन नहीं है जिससे आपको भेजा जाए, अत: आप पैदल या अपने वाहनों से घर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें