फोटो 19 एयूआरपी 08- अनंतराम टोल प्लाजा पर मौजूद एसपी सुनीति
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल। प्रदेश सरकार रात में प्रवासी मजदूरों की यात्रा पर रोक लगाई है। इसी क्रम में सोमवार रात एसपी सुनीति के निर्देशन में टोल प्लाजा अनंतराम व आसपास के होटलों पर खड़े माल वाहनों की चेकिंग की गई। वाहनों में मजदूर मिलने पर उसे शेल्टर होम भेजा गया।
सघन चेकिंग अभियान से माल वाहनों के चालकों में खलबली मच गई। एसपी सुनीति ने कहा कि श्रमिकों को शेल्टर होम में रोककर उन्हें घर तक पहुंचाया जाए। एसडीएम रमेश यादव, कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह मौजूद रहे।