दिबियापुर (औरैया)। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा यातायात माह पर चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पीबीआरपी अकादमी दिबियापुर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों का पालन करने संबंधी जानकारियां कैनवास एवं फर्श पर उकेरीं।
मुख्य अतिथि यातायात प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि मृत्यु होने की सर्वाधिक वजह सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इसलिए सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का अनुसरण करना चाहिए। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। छात्र-छात्राओं ने यातायात के विभिन्न नियमों सहित जीवनपरक संदेश को चित्रों में उकेरा। यहां बलवंत सिंह यादव, एसआई नीरज शर्मा, कवि अजय अंजाम, विक्रांत दुबे, राहुल दुबे, इंजीनियर दिनेश पांडेय, प्रधानाचार्य सौरव कश्यप, उप-प्रधानाचार्य प्रशांत पुरवार, लालजी गौतम, ज्योति चतुर्वेदी, प्रिया सिंह, नीलम पाल, अंशुमन सिंह, अखिलेश मिश्रा, संदीप योगी, तपन अग्रवाल आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। छात्रा वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में सानिया गौतम, चंचल गौतम, प्रिया यादव ने एवं छात्र वर्ग में अमन पाल, सोहन गौतम और रुद्र प्रताप ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया।