फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों में जोश भर गए प्रदेश प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सपा के प्रदेश प्रवक्ता मेजर आशीष चतुर्वेदी ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा कि सरकार सांप्रदायिक उन्माद फैलाकर माहौल खराब करने का कुचक्र रच रही है। सरकार आर्थिक, नीतिगत मोर्चे पर पूरी तरह से विफल साबित हुई हैं। साथ ही आह्वान किया कि कार्यकर्ता अभी से 2022 के चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। वह जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं से बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मेजर आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि सपा सरकार में युद्धस्तर पर विकास कार्य कराए गए थे। बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार, मेधावी छात्र-छात्राओं के लैपटॉप प्रदान किए गए थे। बेरोजगारों को भत्ता देने का काम किया गया था, जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार में बेरोजगारी का ग्राफ दिनोंदिन तेजी से बढ़ रहा है। महंगाई ने हाल खराब कर दिया है। जिससे गरीब व मध्यवर्गीय परिवार परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अभी से 2022 के चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों को गांव-गली में पहुंचाएं। जनता एक बार फिर पूरी उम्मीद के साथ सपा की ओर देख रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह पाल, ओम प्रकाश ओझा, रामपाल यादव, जितेंद्र दोहरे, अमित यादव, ऋषभ त्रिपाठी व अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें