फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पीसीएस परीक्षा पास कर प्रशांत बने समाज कल्याण अधिकारी

Tue, 31 Mar 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-8-माता-पिता के साथ प्रशांत सिंह। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
बेला। कस्बे की दिबियापुर रोड निवासी प्रशांत सिंह ने वर्ष 2024 में दी पीसीएस की परीक्षा में जिला समाज कल्याण अधिकारी की सूची में सातवीं रैंक हासिल की है। वह अब एसडीएम बनने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

अशोक चक के पुत्र प्रशांत सिंह ने वर्ष 2014 में बिधूना के गांव डहारियापुर स्थित नाथूराम जसोदा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से हाईस्कूल किया था। इसके बाद वर्ष 2016 में बिधूना के डीएस शिक्षा निकेतन से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। इसके बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से वर्ष 2020 में बीए व वर्ष 2025 में दिबियापुर के विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय से एमए की परीक्षा पास की है।
पिता ने बताया कि कोरोना काल के बाद वर्ष 2021 से प्रशांत ने पीसीएस की तैयारी शुरू की थी। पिता का बेला में साड़ी सेंटर है। मां रेखा देवी गृहिणी हैं। दादी स्व. प्रकाशनी देवी उच्च प्राथमिक विद्यालय बर्रु कुलासर से प्रधानाध्यापिका के पद से 2011 में सेवानिवृत्त हुई थीं। प्रशांत तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। मझला भाई निशांत नीट परीक्षा पासकर हरियाणा में पशु चिकित्सक की पढ़ाई कर रहा है। छोटा भाई निखिल इंटरमीडिएट कर चुका है। प्रशांत की इस सफलता पर कस्बे के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें