कंचौसी। मेला ग्राउंड में चल रहे कंचौसी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में छठवें दिन सोमवार को प्रसाद पुरवा और रोशंगपुर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें प्रसाद पुरवा की टीम ने रोशंगपुर को 41 रनों से हराकर मैच जीत लिया।
सोमवार के मैच में प्रसाद पुरवा के कप्तान जॉनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 111 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी की रोशंगपुर टीम की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। यह टीम 70 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।
प्रसाद पुरवा के बल्लेबाज शिवम ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अब प्रसाद पुरवा को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने के लिए लिए बचे दो लीग मैचों में से एक ही मैच जीतना है। मैच में अंपायरिंग की भूमिका शेरा यादव और जय-जय यादव ने निभाई।