फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रधान के वित्तीय अधिकार छिने

Sun, 29 Jun 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। ग्राम पंचायत खानजहांपुर चिरकुआ की प्रधान शकुंतला देवी उनके खिलाफ हुई जांच में दोषी मिलीं। डीएम के आदेश पर उनके सभी वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार छीन लिए गए।
विज्ञापन

गांव पंचायत के कार्यों के संपादन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया। शासकीय योजनाओं को अवरुद्ध करने व पद के दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने के संबंध में की गई शिकायतों पर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने प्रधान की जांच कराई गई थी।
जांच में दोषी पाए जाने पर डीएम द्वारा 26 जून को आदेश जारी किया गया। इसमें प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियों का प्रयोग एवं कृत्यों के संपादन से उन्हें विरत कर दिया गया।
विज्ञापन

डीएम द्वारा अग्रिम आदेशों तक तीन सदस्यीय समिति का गठन करने का निर्देश दिया गया। इस पर गठित तीन सदस्य समिति में ग्राम पंचायत सदस्य अवधेश कुमार, कुलदीप शर्मा व ममता को शामिल किया गया है।
इस समिति के तीन सदस्यीय समिति में शामिल लोगों का ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। कमेटी के सदस्यों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वह लोग ग्राम पंचायत के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें