फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें प्रधान व कोटेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना(औरैया)। ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने एरवाकटरा व अछल्दा ब्लॉक सभागार में प्रधान व कोटेदारों के साथ बैठक की। उनसे अपने-अपने क्षेत्र में 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम राशिद अली ने सभी कोटा डीलर व प्रधानों से अपील की है कि वह लोगों को वैक्सीन के बारे में बताएं। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की रोकथाम हो सके।
उन्होंने बताया कि वैक्सीन के लिए एरवाकटरा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरकोट, समायान ,उमरैन भदैपुर आदि केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं अछल्दा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व हरचंदपुर, इटैली, गवरी आदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें