फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव की मतगणना आज, तीन टेबलों पर होगी मतों की गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ब्लॉक भाग्यनगर व सहार में तीन ग्राम पंचायतों में हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से होगी। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना स्थल के अंदर दावेदार और अभिकर्ता ही जा सकेंगे। प्रधानी के तीन पदों के लिए 28 दावेदार मैदान में हैं। उनके भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन

ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत तुर्कीपुर फफूंद, सहार की लछियामऊ व गुलरिहा में प्रधान पद के प्रत्याशी का निधन हो गया था। जिस वजह से मतदान निरस्त कर दिया गया था। नौ मई रविवार को तीनों ग्राम पंचायतों में उपचुनाव हुआ था। देर रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटिका पहुंचाई गईं। आज भाग्यनगर और सहार ब्लॉक में मतगणना होगी। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने तैयारियां पूरी करा ली हैं। एक राउंड में ही मतों की गिनती होने की संभावना है।
वोटों की गिनती में मात्र तीन से चार घंटे लगेंगे। एक ग्राम पंचायत के लिए एक-एक टेबल लगाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि 28 प्रत्याशियों के वोटों की गिनती की जाएगी। उन्होंने बताया कि गुलरिहा ग्राम पंचायत से नौ, लछियामऊ से दस और तुर्कीपुर फफूंद से नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सहार ब्लाक में सबसे पहले लछियामऊ की गिनती शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें