फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरदोत्सव प्रदर्शनी में उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शरदोत्सव प्रदर्शनी में शनिवार को लोगों की भीड़ उमड़ी रही। परिसर में लगे झूलों का बच्चों ने आनंद उठाया। साथ ही सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने जमकर सेल्फी ली।
विज्ञापन

शरदोत्सव प्रदर्शनी में शनिवार को भीड़ के चलते परिसर में लगी दुकानों पर भी रौनक दिखी। ग्राहकों की भीड़ से दुकानदारों के चेहरे चमक उठे। महिलाओं ने दुकानों से घर का सामान खरीदा।परिसर में लगे 73 फीट ऊंचे आसमानी टोरा-टोरा, ड्रैगन ट्रेन, बुलेट ट्रेन, मिक्की हाउस समेत लगभग 12 झूलों का बच्चों ने आनंद लिया। सेल्फी प्वाइंट पर बच्चे व बूढ़े सेल्फी लेते नजर आए। परिसर में लगी रंग बिरंगी झालरें व सौर ऊर्जा की लाइटों से शाम होते ही परिसर रोशनी से चकाचौंध नजर आया। चाट, चाऊमीन व वेजरोल के स्टालों पर भीड़ अधिक रही। प्रदर्शनी में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परिसर में प्रदर्शनी के समापन दिवस तक के लिए एक अस्थायी चौकी भी स्थापित की गई है। इसमें महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें