फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदीप यादव को टिकट कटा

Thu, 29 Dec 2016 12:03 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
सपा कायाऱ्र्लय पर पसरा सन्‍नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 समाजवादी पार्टी के मुखिया ने जैसे ही विधानसभा टिकट की सूची फाइनल की जिले में कहीं खुशी और कहीं गम का माहौल दिखा। अखिलेश यादव के खास माने जाने वाले दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव का टिकट कट गया। उनकी जगह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. धनीराम वर्मा की पुत्रवधू व पूर्व विधायक स्व. महेश वर्मा की पत्नी रेखा वर्मा को टिकट दिया गया। जबकि औरैया से सिटिंग विधायक मदन का टिकट काटकर हाल ही में कांग्रेस से सपा में आए राजेंद्र दोहरे को टिकट दिया गया। बिधूना विधानसभा से प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस को दोबारा टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


1998 के उप चुनाव में कन्नौज से सांसद रह चुके प्रदीप यादव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खास माने जाते हैं। 2012 के चुनाव में उन्हें दिबियापुर से टिकट मिला और उन्होंने 43.35 प्रतिशत के साथ 76819 वोट पाकर जीत हासिल की थी। इस बार उनका टिकट फाइनल माना जा रहा था। मगर बुधवार को जारी सूची में प्रदीप यादव का नाम काट दिया गया। दिबियापुर से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व.धनीराम वर्मा की पुत्रवधू रेखा वर्मा को टिकट दिया गया। रेखा वर्मा बिधूना से ब्लाक प्रमुख भी रह चुकी हैं। बिधूना से मुलायम सिंह यादव के करीबी रिश्तेदार प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस को दोबारा टिकट दिया गया।

औरैया सदर सुरक्षित सीट से मदन गौतम का भी टिकट काट दिया गया। उनकी जगह पर हाल ही में कांग्रेस छोड़कर शिवपाल सिंह के समक्ष सपा में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र दोहरे को टिकट दिया गया। 2012 के चुनाव में मदन गौतम को 31.85 प्रतिशत मत के साथ 63477 वोट मिले थे। टिकट की सूची जारी होने पर राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन


रेखा वर्मा के सहारे लोध वोट बैंक पर निगाह
दिबियापुर से रेखा वर्मा को टिकट देना लोधी वोट बैंक को फिर से पाने के तहत रणनीति मानी जा रही है। रेखा वर्मा का राजनैतिक परिवार भी रहा है। धनीराम वर्मा विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। जबकि रेखा वर्मा के पति स्व. महेश वर्मा बिधूना से विधायक रहे हैं। पार्टी से बगावत के बाद महेश वर्मा ने कन्नौज से बसपा के टिकट पर अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था। इसके बाद उन्होंने फिर से सपा में वापसी की थी। माना जा रहा है कि रेखा वर्मा के सहारे क्षेत्र में धनीराम के लोध वोट बैंक को फिर से सपा के खेमे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें