फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दंगल प्रतियोगिता में प्रदीप ने मारी बाजी

Tue, 02 Sep 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू। गांव बिरूहूनी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय दंगल प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन फिरोजाबाद के पहलवान प्रदीप ने बाजी मारी। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा ज़िलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया व अजीतमल ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय ने फीता काटकर किया। जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने कहा कि दंगल जैसे पारंपरिक खेल ग्रामीण संस्कृति की धरोहर हैं। जिन्हें बचाना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन

पहले दिन के मुकाबले का शुभारंभ जम्मू कश्मीर के पहलवान जावेदगनी व पंजाब के अजगर के बीच हुआ। इसमें जावेदगनी ने जीत हासिल की। वहीं दूसरी कुश्ती फिरोजाबाद के प्रदीप व टुंडला के शंकर के बीच हुई। इसमें प्रदीप ने जीत हासिल की। फिरोजाबाद के पंकज और हाथरस के सर्वेश के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। इसमें सर्वेश ने जीत दर्ज की। वहीं, कंचौसी के मलखान सिंह व बाराबंकी के राजेश के बीच भी मुकाबला हुआ। इसमें मलखान ने जीत दर्ज की।
राजस्थान के गुंल्ला व हरिद्वार के बाबा देवदास के बीच हुई कुश्ती में देवदास ने जीत दर्ज की। इस तरह से पूरे दिन में 22 कुश्तियां हुईं। अखाड़े में प्रदेशभर से आए पहलवानों ने अपने-अपने भार वर्ग में दमखम दिखाया। नामी-गिरामी पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए खूब पसीना बहाया। दर्शकों ने हर दांवपेच पर तालियों और नारों के साथ पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें