फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर स्थल की सफाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के पुराना नुमाइश मैदान पर प्रदर्शनी की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। शनिवार को डीएम-एसपी के निरीक्षण के बाद प्रदर्शनी के लिए बनाए गए ट्रस्ट के अधिकारियों ने प्रदर्शनी स्थल के पास अवैध रूप से संचालित दुकानों को हटाने के निर्देश दिए थे। रविवार को दुकानों को हटाने का क्रम शुरू हो गया और घुमंतू लोगों की झोपड़ियां भी हटा दी गईं। परिसर की सफाई भी की गई। प्रदर्शनी के आठ मार्च से शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन

पुराना नुमाइश मैदान पर शरदोत्सव प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर गठित ट्रस्ट के अधिकारी प्रदर्शनी की तैयारियों में जुट गए हैं। मेला अधिकारी एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव की ओर से प्रदर्शनी स्थल पर अवैध रूप से टट्टर लगाकर संचालित दुकानों को हटाने का अल्टीमेटम मिलते ही लोगों ने दुकानें समेट ली हैं। साथ ही परिसर के बीच में मैदान में झोपड़ी लगाकर रह रहे लोग भी सामान समेटने लगे हैं।
यही नहीं कई जगह एकत्र गिट्टी, मौरम को भी हटाने का काम जारी है। जिला प्रशासन की ओर से प्रदर्शनी की शुरुआत आठ मार्च से होने की उम्मीद जताई गई है। इससे लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें