फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भूमिगत केबल जलने से ठप थी आपूर्ति, अटसू लाइन से जोड़ी बिजली

Sun, 13 Sep 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -36- लाइन दुरुस्त करते विद्युत कर्मी। स्रोत:कर्मी
विज्ञापन
फफूंद। असेनी विद्युत स्टेशन से केशमपुर उपकेंद्र आने वाली 33 केवी लाइन की केहिंजरी के पास रेलवे की भूमिगत केबल और बक्से में खराबी से बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। शुक्रवार रात नौ बजे तक केबल बॉक्स दुरुस्त करने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली कर्मियों द्वारा जांच में रेलवे लाइन किनारे पानी भरा होने से भूमिगत केबल में खराबी मिली जिसे दुरुस्त करने के लिए शनिवार शाम तक बिजली कर्मी जुटे रहे।
विज्ञापन

रात अधिक होने और रेलवे लाइन के आसपास जलभराव के चलते शुक्रवार को केबल की मरम्मत संभव नहीं हो सकी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर असेनी से अटसू उपकेंद्र जाने वाली लाइन से केशमपुर उपकेंद्र की लाइन जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इसके बाद करीब 23 घंटे बाद शुक्रवार रात 10ः30 बजे केशमपुर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। शनिवार सुबह अवर अभियंता रविंद्र कुमार सिंह बिजली कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जली भूमिगत केबल की मरम्मत शुरू कराई।
देर शाम तक काम जारी था और केशमपुर उपकेंद्र को अटसू की लाइन से ही बिजली दी जा रही थी। अवर अभियंता ने बताया कि रेलवे लाइन के नीचे से केशमपुर उपकेंद्र को आने वाली भूमिगत केबल को दुरुस्त कर लिया गया है। रात तक इसी लाइन से केशमपुर उपकेंद्र की नियमित आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें