फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली केंद्र पर मानक विहीन निर्माण का मामला

Wed, 20 Apr 2016 12:31 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
निर्माणाधीन पड़ी इमारत - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
शहर के एक नंबर बिजली केंद्र पर निर्माणाधीन भवन में छज्जा गिरने के मामले की जांच रिपोर्ट डेडलाइन बीतने के बाद भी अफसरों ने डीएम को नहीं सौंपी है। इस पर डीएम ने बिजली और पीडब्लूडी विभाग के जांच अधिकारियों को तलब किया है। गौरतलब है कि अमर उजाला ने घटिया निर्माण किए जाने के मामले को उजागर किया था।
विज्ञापन


यमुना रोड स्थित 33/11 केवीए बिजली केंद्र की ऊपरी इमारत पर करीब 10 लाख रुपये से एसडीओ कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। काम की शुुरूआत में ही अमर उजाला ने निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने की खबर छापी थी। इसके बावजूद किसी भी जिला स्तरीय अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। वहीं विभाग के एसडीओ व जेई कंस्ट्रक्शन को भी इमारत निर्माण में उपयोग की जा रही गुणवत्ता पर चेताया था।

जिस पर एसडीओ निर्माण सत्यम अग्रवाल ने इमारतों पर किसी भी प्रकार का घटिया सामग्री उपयोग न होने का दावा किया था। लेकिन एसडीओ के दावे को दो दिनों बाद ही छज्जा गिरने के साथ धड़ाम हो गए।  मामला संज्ञान में आने पर डीएम माला श्रीवास्तव ने पीडब्लूडी और बिजली विभाग के अधिकारियों से इसकी जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपे जाने के निर्देश दिए थे। लेकिन आज तक रिपोर्ट डीएम की टेबिल तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन


उक्त इमारत की गुणवत्ता की जांच के लिए पीडब्लूडी और बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे। अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। जांच में हो रही देरी पर दोनों विभागों के अधिकारियों को तलब किया गया है। दोनों से जानकारी करने के बाद ही आगे कोई कदम उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन

    माला श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें