फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अछल्दा में बिजली गुल, 10 हजार लोग परेशान

Thu, 27 Aug 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। क्षेत्र में बुधवार रात बारिश के साथ आई आंधी से पेड़ की डाल टूटकर बिजली लाइन पर गिर गई। इससे रात एक बजे कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित हुई। कर्मचारियों ने कई बार लाइन चालू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह 6:30 बजे फॉल्ट ठीक होने पर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के अमित सिंह, आलोक तिवारी ने बताया कि बिजली न आने से उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी होना पड़ा। सबमर्सिबल पंप चालू न होने से टंकी में पानी नहीं भर सका। वहीं, रात में ड्यूटी पर तैनात लाइनमैन सत्येंद्र सिंह ने तेज बारिश और घने अंधेरे के बीच कस्बे में फॉल्ट ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सुबह लाइन की दोबारा जांच की गई तो तेजपुर अड्डा के पास लाइन पर पेड़ की टूटी एक डाल फंसी मिली। विद्युत कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लाइन से डाल हटाकर आपूर्ति बहाल की।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें